दिल्ली दंगा मामले में SC में हलफनामा दाखिल, पुलिस का दावा-संगठित हिंसा से 'रिजीम चेंज करने' की थी साजिश

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जांच में मिले चश्मदीद, दस्तावेजी और तकनीकी सबूत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि दंगे एक गहरी साम्प्रदायिक साजिश के तहत रचे गए थे। पुलिस का दावा है कि इस दिल्ली दंगे का मास्टरमाइंड उमर खालिद था

Delhi Riots 2020 : साल 2020 के दिल्ली दंगा मामले में दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अपना हलफनामा दाखिल किया। इस हलफनामे में दिल्ली पुलिस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का आरोप है कि 2020 के दिल्ली दंगे साजिश का नतीजा थे और इन संगठित दंगों के जरिए 'रिजीम चेंज ऑपरेशन' को अंजाम देने की असफल कोशिश हुई। पुलिस ने कहा है कि जांच में मिले चश्मदीद, दस्तावेजी और तकनीकी सबूत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि दंगे एक गहरी साम्प्रदायिक साजिश के तहत रचे गए थे। पुलिस का दावा है कि इस दिल्ली दंगे का मास्टरमाइंड उमर खालिद था।

Delhi riots

दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। तस्वीर-PTI

'अन्य राज्यों में दिखा दिल्ली हिंसा जैसा पैटर्न'

अपने इस हलफनामे में पुलिस ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ जनविरोध को हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया। पुलिस के अनुसार, इस पूरे अभियान का उद्देश्य भारत की संप्रभुता और अखंडता पर चोट करना था। दिल्ली पुलिस ने शीर्ष अदालत को बताया कि यह हिंसा सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं थी। इसी तरह की हिंसा का पैटर्न उत्तर प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, केरल और कर्नाटक सहित कई राज्यों में भी देखने को मिला। पुलिस ने इसे राष्ट्रव्यापी संगठित हिंसा का एक पैटर्न बताया है।

End of Feed