Delhi Blast: पुलवामा में आतंकी उमर के घर को किया गया ध्वस्त, दिल्ली में विस्फोटक से भरी कार को उड़ाकर ली थी कई लोगों की जान

सुरक्षा बलों ने गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात में यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने सोमवार को हुए लाल किला विस्फोट में शामिल हुंडई i20 कार का संबंध कश्मीर के डॉक्टर उमर से जोड़ा। बताया गया कि वह ही कार चला रहा था। जहां DNA टेस्ट में भी अब इसकी पुष्टी हो चुकी है।

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके में कई लोगों की जान चली गई। यह एक आतंकी घटना थी, जिसे सरकार ने भी माना। वहीं, इस घटना में कार को विस्फोटक से उड़ाने वाले आतंकी के घर बुलडोजर चला है। आतंकी उमर का घर गिराया गया है। बताया गया कि दिल्ली के आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर उन नबी का घर पुलवामा के कोइल में अधिकारियों ने ध्वस्त कर दिया है। ये उमर ही था, जिसने विस्फोटक से भरी कार को लाल किल के पास लोगों की भीड़ की बीच उड़ा दिया।

umar (1)

पुलवामा में आतंकी उमर के घर चला बुलडोजर

उमर का DNA हुआ मैच

बताया गया कि सुरक्षा बलों ने गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात में यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने सोमवार को हुए लाल किला विस्फोट में शामिल हुंडई i20 कार का संबंध कश्मीर के डॉक्टर उमर से जोड़ा। बताया गया कि वह ही कार चला रहा था। जहां DNA टेस्ट में भी अब इसकी पुष्टी हो चुकी है। बता दें कि दिल्ली में हुए इस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए।

End of Feed