राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

यह एफआईआर बुधवार को जनपथ और जंतर-मंतर के आसपास हुए विपक्षी दल 'इंडिया' गठबंधन के जोरदार विरोध प्रदर्शन और पुलिस के साथ हुई झड़प के सिलसिले में दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ही नहीं, बल्कि विरोध प्रदर्शन में शामिल कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

FIR Against Rahul And Priyanka: राष्ट्रीय राजधानी में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर हाथापाई (मारपीट) करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। यह एफआईआर बुधवार को जनपथ और जंतर-मंतर के आसपास हुए विपक्षी दल 'इंडिया' गठबंधन के जोरदार विरोध प्रदर्शन और पुलिस के साथ हुई झड़प के सिलसिले में दर्ज की गई है। बता दें कि कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसमें प्रियंका एक महिला पुलिसकर्मी को कुहनी से मारती दिखाई दे रही हैं, वहीं राहुल भी एक पुलिसकर्मी के साथ उलझते नजर आ रहे हैं।

INDIA bloc protest Rahul priyanka.

राहुल और प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज

राहुल-प्रियंका समेत कई सांसद और कार्यकर्ता नामजद

End of Feed