जंतर-मंतर पर महिला प्रदर्शनकारियों से बदसलूकी का आरोप, राहुल गांधी का अमित शाह पर हमला- 'जवाब देना होगा'

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में पुलिस प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े किए। एक महिला पत्रकार ने जंतर-मंतर पर पुलिस अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।

Rahul Gandhi vs Amit Shah: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं और पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह से इस पूरे घटनाक्रम पर सीधा जवाब मांगा है। राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर कहा कि चूंकि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है, इसलिए इस दुर्व्यवहार की जिम्मेदारी गृह मंत्री को लेनी होगी।

Gandhi Rahul

राहुल का अमित शाह पर निशाना

राहुल गांधी ने उठाए गंभीर सवाल

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में पुलिस प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े किए। एक महिला पत्रकार ने जंतर-मंतर पर पुलिस अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। सैकड़ों पत्रकार सिर्फ इस मांग को लेकर घंटों से बैठे हैं कि FIR दर्ज की जाए। क्या यह पुलिस का प्राथमिक कर्तव्य नहीं है? उन्होंने अब तक मामला तक दर्ज नहीं किया।

End of Feed