Delhi: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद एक्शन में पुलिस, जानें अब तक क्या हुआ और FIR की बड़ी बातें

Delhi School Bomb Threat Case: दिल्ली एनसीआर के करीब 200 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल के बाद पुलिस एक्शन में है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा अफवाह के अगले दिन दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम देखी गई। आपको इस केस से जुड़ा अब तक का अपडेट बताते हैं।

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद बुधवार को अचानक खलबली मच गई। बच्चों के माता पिता की घबराहट सातवें आसमान पर थी और स्कूलों के टीचर्स और प्रिंसिपल ने तुरंत बच्चों को वापस घर भेज दिया। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। जानकारी के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आपको बताते हैं इस FIR में क्या कुछ कहा गया है।

Delhi School Bomb Threat

दिल्ली बम धमकियों के मामलों में प्राथमिकी दर्ज।

प्राथमिकी में क्या कुछ कहा गया?

सूत्रों ने दावा किया है कि दिल्ली बम धमकियों के मामलों में प्राथमिकी दर्ज। आपराधिक साजिश, धमकी, वर्गों के बीच दुश्मनी पैदा करने जैसे आरोप लगाए गए। प्राथमिकी में कहा गया कि बड़े पैमाने पर दहशत पैदा करने, सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए स्कूलों को बम की धमकी वाले मेल भेजे गए थे। वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि स्कूलों में बम होने की धमकी वाले झूठे संदेशों पर विश्वास न करें।

End of Feed