PM Modi के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहती थीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस, Delhi Police ने कर दी बोलती बंद

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 10, 2023, 07:46 PM IST

Imran Khan Arrested: पाकिस्तानी अभिनेत्री सेहर शिनवारी का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने इस ट्वीट में पाकिस्तान के हालात के लिए पीएम मोदी और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को कसूरवार ठहराया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने उनकी बोलती बंद कर दी है।

Sehar Shinwari Pm Modi: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से हालात असामान्य हैं। मुल्क में अराजकता चरम पर है और हालात बेकाबू हो चुके हैं। इस बीच पाकिस्तानी अभिनेत्री सेहर शिनवारी का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने इस ट्वीट में पाकिस्तान के हालात के लिए पीएम मोदी और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को कसूरवार ठहराया है।

Sehar Shinwari

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी

ट्विटर पर उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए दिल्ली पुलिस का ऑनलाइन लिंक भी मांगा। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस ट्वीट का ऐसा जवाब दिया कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस की बोलती ही बंद हो गई।

End of Feed