दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप (आम आदमी पार्टी) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह होली पर पूरे दिन विशेष पूजा करेंगे। यह पूजा वह देश की बेहतरी के लिए करेंगे। उन्होंने इसके यह भी कहा कि प्रधानमंत्री भारत को लूटने वालों को गले लगा रहे हैं, जबकि सिसोदिया और जैन जैसे राष्ट्रवादियों को जेल भेजा रहा है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। (फाइल)
बकौल केजरीवाल, "मैं देश के हालात को लेकर चिंतित हूं। हम देश के कल्याण के लिए होली पर पूरे दिन पूजा करेंगे। हम लोगों से पूजा में शामिल होने की अपील करेंगे।" दिल्ली सीएम ने आगे दावा किया, "मैं जैन और सिसोदिया को लेकर चिंतित नहीं हूं, बल्कि देश की स्थिति को लेकर चिंतित हूं।" देखें, अपने वीडियो संदेश में उन्होंने और क्या कुछ कहाः
जिस देश के प्रधानमंत्री लोगों को अच्छी शिक्षा और अच्छा इलाज देने वालों को जेल में डालें और देश को लूटने वालों का सा… t.co/ejR6jGs1xm
— ANI (@ANI) Mar 7, 2023
दरअसल, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया और पूर्व कैबिनेट मंत्री जैन फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। सिसोदिया को जहां दिल्ली आबकारी नीति में कथित गड़बड़ियों को लेकर गिरफ्तार किया गया था, जबकि जैन को पिछले साल मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में सलाखों के पीछे पहुंचाया गया था।
दोनों ही नेता आप के मंत्रिमंडल में अहम जगह रखते थे और वे अभी भी केजरीवाल के विश्वसनीय माने जाते हैं। ऐसे में उनके जेल जाने के बाद प्रभावित हुई आप ने इसे मुद्दा बनाया और बीजेपी को इस मसले पर घेरा। आप का आरोप रहा है कि सरकार सीबीआई और ईडी सरीखी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
