Delhi Mumbai Expressway: किसकी सियासी गाड़ी दौड़ेगी सरपट, नरेंद्र मोदी की रैली के जरिए पूर्वी राजस्थान पर नजर

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 12, 2023, 08:19 AM IST

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस आने वाले समय में दोनों शहरों की दूरी को 12 घंटे में समेट देगी। इसके साथ साथ छोटे छोटे खंडों को फायदा मिलेगा। मसलन दिल्ली से जयपुर जाना आसान हो जाएगा। इन सबके बीच इस एक्स्प्रेसवे को पूर्वी राजस्थान में बीजेपी के लिए सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे(Delhi Mumbai Expressway) के पहले खंड का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) करने वाले हैं। पहला खंड दिल्ली-दौसा-लालसोट(Delhi-Dausa-Lalsot)(करीब 246 किमी) का है। इस खंड को सियासी तौर पर अहम भी माना जा रहा है कि क्योंकि इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव(Rajasthan Assembly Election) भी है। अब इस एक्सप्रेसवे पर किस दल की सियासी गाड़ी सरपट दौड़ेगी उसका गवाह बनने के लिए नतीजों की इंतजार करना होगा। लेकिन इस एक्सप्रेसवे को ना सिर्फ आर्थिक विकास बल्कि सियासी फसल के तौर पर भी देखा जा रहा है। पीएम मोदी उद्घाटन के साथ साथ जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं। लेकिन सबसे पहले दौसा-लालसोट-जयपुर के सामाजिक और राजनीतिक समीकरण को समझने की जरूरत है।

delhi mumbai expressway

राजस्थान से भी गुजर रहा है दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे

अब दिल्ली दूर नहीं !

  • विकास का एक्सप्रेसवे और चुनावी रफ्तार !
  • भाजपा की हार का कारण रहे पूर्वी राजस्थान को चुनावी मैसेज देने की कोशिश
  • 8 जिलों की 58 सीटों पर आज की सभा का असर
  • 2013 में BJP ने यहां जीती थी 58 में से 44 सीटें
  • 2018 में 11 सीटों पर सिमट गई थी भाजपा
  • दौसा,भरतपुर और सवाई माधोपुर में BJP को नहीं मिली थी एक भी सीट
  • दौसा,करौली,भरतपुर,टोंक,जयपुर,अलवर, सवाई माधोपुर, धौलपुर जिलों के समीकरण साधने की सभा

End of Feed