अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी की हिरासत, आतिशी ने कहा- लोकतंत्र के इतिहास में आज काला दिन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2024, 09:20 PM IST

Arvind Kejriwal ED custody: अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। सीएम केजरीवाल को ईडी ने सुनवाई के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट से रिमांड पर ले लिया है। इस बीच दिल्ली की मंत्री आतिशी ने एक बार फिर भाजपा को खरी-खोटी सुनाई है।

Delhi News: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तारी के एक दिन बाद 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। इस बीच दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा है कि आज देश के लोकतंत्र के इतिहास में एक काला दिन है। आज जो लोकतंत्र की हत्या हुई है उसे देश की जनता देख रही है।

Atishi on Arvind Kejriwal ED Remands

केजरीवाल की ईडी हिरासत पर भड़कीं आतिशी।

CM केजरीवाल की रिमांड पर क्या बोलीं दिल्ली की मंत्री आतिशी?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी का कहना है, "बीजेपी ईडी के पीछे से चुनाव लड़ना चाहती है... क्या ईडी बीजेपी का हिस्सा है जो पार्टी अपनी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रही है। आप नेताओं के खिलाफ आज तक, ईडी को अपराध की कोई आय नहीं मिली है। आज देश के लोकतंत्र के इतिहास में एक काला दिन है। आज जो लोकतंत्र की हत्या हुई है उसे देश की जनता देख रही है।"

End of Feed