Delhi Liquor Shops: शराब शौकीनों का लगा झटका! वीकेंड पर 10 नहीं, अब 8 बजे बंद होंगी शराब की दुकानें; जानिए क्या है वजह

Delhi Liquor Shops: दिल्ली में जारी छात्र आंदोलन के बीच प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने पुलिस की सलाह पर शहर की सभी शराब की दुकानों को वीकेंड तक रात 8 बजे बंद करने का निर्देश दिया है। सामान्य दिनों में शराब की दुकानें रात 10 बजे तक खुली रहती हैं।

Delhi Liquor Shops:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जारी छात्र आंदोलन के बीच प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने पुलिस की सलाह पर शहर की सभी शराब की दुकानों को वीकेंड तक रात 8 बजे बंद करने का निर्देश दिया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर शराब की दुकानों के संचालन का समय दो घंटे पहले समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

delhi news (3)

दिल्ली में वीकेंड तक 8 बजे ही बंद होंगी सभी दुकानें। istock

बता दें कि आमतौर पर दिल्ली में शराब की दुकानें रात 10 बजे बंद होती हैं. लेकिन अब वीकेंड तक इन्हें 8 बजे ही बंद करना होगा। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह फैसला पुलिस की जानकारी के आधार पर लिया गया है। पुलिस ने जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के चलते मौजूदा हालात को लेकर आगाह किया था।

End of Feed