नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में 3 घंटे चली बहस, कल आएगा फैसला, जानें क्या-क्या दलीलें दी गईं

Delhi Protest: आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला सुरक्षित रखा। इस मामले में बोरा के वकील और पुलिस मे लगभग तीन घंटे तक अपनी दलीलें दीं।

Delhi Protest: दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वह आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका पर 23 अक्टूबर को सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने ''शांति बनाए रखने के लिए'' विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट (SEM) के समक्ष उन्हें एक बॉण्ड भरने को कहे जाने संबंधी दिल्ली पुलिस के नोटिस को चुनौती दी है।

Neha Bora

आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा (फोटो साभार: @neha_aisa)

कब आएगा फैसला?

न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने 'ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन' (AISA) की अध्यक्ष बोरा के वकील और पुलिस की दलीलें लगभग तीन घंटे तक सुनने के बाद, याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। न्यायाधीश ने कहा, ''मैं कल शाम 6 बजे आदेश सुनाऊंगा।''

End of Feed