दिल्ली HC ने विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर BBC को जारी किया नोटिस, पीएम मोदी की छवि बिगाड़ने का आरोप

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 22, 2023, 01:58 PM IST

दावा गया है कि इस वृत्तचित्र में भारत, न्यायपालिका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाई गई है।

BBC Documentary: दिल्ली ने बीबीसी को उसके वृत्तचित्र (BBC Documentary) के संबंध में मानहानि की एक याचिका को लेकर सम्मन जारी किया है। इसमें दावा गया है कि इस वृत्तचित्र में भारत, न्यायपालिका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाई गई है। केंद्र सरकार ने इसे लेकर शुरू से ही विरोध जताया था और बाद में इस पर पाबंदी भी लगा दी थी।

Delhi High court

बीबीसी विवाद

बीबीसी ब्रिटेन और बीबीसी भारत को नोटिस जारी

दिल्ली हाई कोर्च ने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) को एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की ओर से दायर मानहानि के उस मुकदमे में सोमवार को नोटिस जारी किया, जिसमें दावा किया गया है कि उसके एक वृत्तचित्र में भारत, न्यायपालिका और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया गया है। जस्टिस सचिन दत्ता ने बीबीसी (ब्रिटेन) के अलावा बीबीसी (भारत) को भी नोटिस जारी किया है और उनसे गुजरात के गैर सरकार संगठन ‘जस्टिस फॉर ट्रायल’ की ओर से दायर मुकदमे पर जवाब देने को कहा है।

End of Feed