पीएम मोदी को 'जेबकतरा' बोल फिर फंसे राहुल गांधी, हाईकोर्ट सख्त; चुनाव आयोग करेगा फैसला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2023, 05:18 PM IST

Rahul Gandhi News: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि राहुल गांधी ने 22 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जो भाषण दिया था, उसमें उन्हें 'जेबकतरा' कहा गया था। 'अच्छे संदर्भ में नहीं था।' दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारत निर्वाचन आयोग को 8 सप्ताह के भीतर मामले पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

Delhi High Court On Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर अक्सर विपक्षी दलों के नेता सुर्खियों में बने रहते हैं। इनमें राहुल गांधी का अव्वल स्थान है, इस बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ की गई एक और टिप्पणी सुर्खियों में है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी उस टिप्पणी पर सख्ती दिखाई है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को जेबकतरा कहकर संबोधित किया था।

Rahul Gandhi On PM Modi

राहुल गांधी को हाईकोर्ट से लगा झटका!

राहुल गांधी की एक और विवादित टिप्पणी

दिल्ली उच्च न्यायालय का कहना है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का 22 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिया गया भाषण, जिसमें उन्हें 'जेबकतरा' कहा गया था, 'अच्छे स्वाद में नहीं था।' दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारत निर्वाचन आयोग को 8 सप्ताह के भीतर मामले पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

End of Feed