AAP नेता अमानतुल्लाह खान को हाईकोर्ट का नोटिस, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

Amanatullah Khan: ईडी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्लाह खान से जवाब मांगा है। कोर्ट ने खान को नोटिस जारी करते हुए ट्रायल कोर्ट को कार्यवाही स्थगित करने का निर्देश दिया।

Amanatullah Khan: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार करने वाले ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ ईडी की याचिका पर हाईकोर्ट ने अमानतुल्लाह खान को नोटिस जारी किया है। बता दें, आप विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की चार्जशीट को संज्ञान लेने से इंकार कर दिया था। इसके साथ ही अदालत ने 1 लाख रुपये के मुचलके पर उन्हें रिहा करने का निर्देश दिया था। बता दें, आप नेता अमानतुल्लाह खान ने इससे पहले, राउज एवेन्यू कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

Amanatullah Khan

अमानतुल्लाह खान को हाईकोर्ट का नोटिस

अमानतुल्लाह खान की अग्रिम जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई

जानकारी के अनुसार, राउज एवेन्यू कोर्ट आज अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। बता दें, दिल्ली के जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले का कथित तौर पर नेतृत्व करने के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच की जॉइंट टीम उनकी तलाशी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

End of Feed