दिल्ली हाई कोर्ट को मिले 7 नए न्यायाधीश, शपथ के बाद जजों की संख्या बढ़कर हुई 50

Delhi High Court Judges: दिल्ली हाई कोर्ट को सोमवार को सात नए न्यायाधीश मिले, जिसके बाद अदालत में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 50 हो गई। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने सातों न्यायिक अधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Delhi High Court Judges: दिल्ली हाई कोर्ट में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। बताया जा रहा है कि मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा, न्यायमूर्ति निशा सहाय सक्सेना, न्यायमूर्ति संजय शर्मा, न्यायमूर्ति भरत पाराशर, न्यायमूर्ति अदिति चौधरी, न्यायमूर्ति दिनेश भट्ट और न्यायमूर्ति अरुण भारद्वाज को शपथ दिलाई। बता दें कि ये सभी यहां की जिला अदालतों में न्यायिक अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे।

Delhi High Court

दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी (फोटो- PTI)

किसकी हुई स्थायी न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ती

जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह हाई कोर्ट परिसर में आयोजित किया गया और शपथ दिलाने के बाद मुख्य न्यायाधीश ने नए न्यायाधीशों को बधाई दी। न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा और न्यायमूर्ति सक्सेना को स्थायी न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया जिन्होंने अंग्रेजी में शपथ ली। अन्य पांच न्यायाधीशों को उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया है और उन्होंने हिंदी में शपथ ली।

End of Feed