दिल्ली के अस्पतालों में कौन कर रहा था घटिया दवाओं की आपूर्ति? सरकार ने CBI जांच का किया अनुरोध

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2023, 06:35 AM IST

Request For CBI Inquiry: दिल्ली सरकार ने अस्पतालों में घटिया दवाओं की आपूर्ति की सीबीआई जांच का गृह मंत्रालय से अनुरोध किया है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार के सूत्रों ने कहा कि दिल्ली सरकार मामले में जांच लंबित रहने तक स्वास्थ्य सचिव को निलंबित करने की सिफारिश उपराज्यपाल वीके सक्सेना से करेगी।

Delhi News Today: दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर उससे यहां राज्य सरकार के अधीन अस्पतालों में घटिया दवाओं की आपूर्ति की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का अनुरोध किया। आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार के सूत्रों ने कहा कि दिल्ली सरकार मामले में जांच लंबित रहने तक स्वास्थ्य सचिव को निलंबित करने की सिफारिश उपराज्यपाल वीके सक्सेना से करेगी।

Substandard Medicines CBI Inquiry

गृह मंत्रालय से सीबीआई जांच का अनुरोध।

'खतरे में पड़ सकती है लोगों की जान'

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस मामले को लेकर स्वास्थ्य सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पिछले सप्ताह दिल्ली के उपराज्यपाल सक्सेना ने ऐसी दवाओं की कथित आपूर्ति की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी जो ‘गुणवत्ता मानक जांच’ में विफल हो गयी थीं तथा जिनसे ‘लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।’

End of Feed