अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, अदालत ने 3 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, अदालत ने 3 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Delhi Excise Policy PMLA Case: दिल्ली उत्पाद शुल्क मामले में जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और विनोद चौहान की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी है। न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद दोनों को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया था।

Kejriwal in jail

केजरीवाल को राहत नहीं

ईडी के वकील ने कहा कि विनोद चौहान ने गोवा चुनाव के लिए अभिषेक बोइनपल्ली के जरिए बीआरएस नेता के कविता के पीए से 25 करोड़ रुपये हासिल किए थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस महीने के अंत तक विनोद चौहान के खिलाफ अभियोजन शिकायत दायर की जाएगी।

End of Feed