Holi के दिन भी सिसोदिया को 'राहत नहीं': CBI के बाद अब ED से होगा सामना, तिहाड़ में खूंखार अपराधियों के बीच हैं बंद

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 7, 2023, 11:05 AM IST

Delhi Excise Policy: दरअसल, देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई ने इस मामले में सिसोदिया को पिछले महीने गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं।

Delhi Excise Policy: दिल्ली में आबकारी नीति से जुड़े मसले को लेकर होली दहन के दिन भी आम आदमी पार्टी (आप) को राहत नहीं मिलती दिखी। ऐसा इसलिए, क्योंकि दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से सामना होगा। मंगलवार (सात मार्च, 2023) को ईडी के अफसर उनसे शहर की तिहाड़ जेल में पूछताछ करेंगे।

Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया दिल्ली के डिप्टी सीएम रह चुके हैं। (फाइल)

अधिकारी के अनुसार, "आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम और सीएम अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी सिसोदिया का बयान दर्ज करेगा।" ईडी अफसर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (धन शोधन रोकथाम कानून) के तहत सिसोदिया का बयान दर्ज करने के लिए दोपहर को तिहाड़ जेल पहुंचेंगे।

End of Feed