दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नितिन गडकरी ने दिया अपडेट, 'अगले 20 दिनों में होगा उद्घाटन'

Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी में पड़ने वाले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के दो हिस्सों का उद्घाटन अगले 15-20 दिनों में किया जाएगा, साथ ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक और हिस्से का भी जल्द ही उद्घाटन होने की संभावना है। आपको बताते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा।

Delhi-Dehradun Expressway: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि अगले 15-20 दिनों में इसके दो हिस्सों का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि आज के समय में 36 ग्रीन एक्सप्रेसवे का निर्माण चल रहा है। यह कई शहरों के बीच की दूरियों को काफी कम कर देगा। इन सबके निर्माण हो जाने के बाद दिल्ली से कटरा की यात्रा 6 घंटे में कवर हो जाएगी।

Nitin Gadkari on Delhi-Dehradun Expressway.

नितिन गडकरी।

कब होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन?

नितिन गडकरी ने टाइम्स नाउ नवभारत के मंच से कहा कि "हमने प्रधानमंत्री को अक्षरधाम की तरफ से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पहले दो पैकेजों का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया है। हम अगले तीन महीनों में पूरे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। एक्सप्रेसवे से लोग सिर्फ 2-2.5 घंटे में देहरादून पहुंच सकेंगे।"

End of Feed