Nora Fatehi : जैकलीन के खिलाफ नोरा फातेही की अर्जी पर सुनवाई 21 जनवरी तक टली, ठगी मामले से जुड़ा है केस

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 19, 2022, 07:07 PM IST

Nora Fatehi : गत 12 दिसंबर को दर्ज अपनी शिकायत में नोरा ने कहा है कि अभिनेत्री जैकलीन ने उनके बारे में अपमानजनक बयान दिया है। ये बयान 'गलत इरादे' से दिए गए। उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए इन बयानों को मीडिया हाउस के पास भेजा गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • ठगी मामले में अभिनेत्री नोरा फातेही ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ केस दर्ज कराया है
  • फातेही का कहना है कि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए जैकलीन ने बयान दिया
  • ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में दायर है अर्जी, 21 जनवरी को कोर्ट के सामने आएगा केस

Nora Fatehi : ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपए के ठगी मामले में अभिनेत्री नोरा फातेही की ओर से दायर अर्जी पर दिल्ली की एक आदलत 21 जनवरी को सुनवाई कर सकती है। दरअसल, ठगी के इस मामले में 'अनुचित रूप' से अपना नाम घसीटे जाने के लिए नोरा ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। यही नहीं कानाडाई नागरिक नोरा ने करीब 15 मीडिया संस्थानों को भी आरोपी बनाया है।

nora fatehi

नोरा फातेही ने जैकलीन के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कराया है।

अर्जी सुनवाई योग्य है कि नहीं, इस पर होगा फैसला

शिकायत की यह अर्जी सुनवाई के लिए चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवरिया के पास आया था। उन्होंने यह केस मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट कपिल गुप्ता के पास भेज दिया। जबकि गुप्ता ने यह मामला सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तारीख तय की। कोर्ट इस दिन यह देखेगा कि यह शिकायत सुने जाने योग्य है कि नहीं। अभिनेत्री फातेही 21 जनवरी को कोर्ट के समक्ष पेश हो सकती है।

End of Feed