चुनावी गड़बड़ियों की शिकायत पर दिल्ली कोर्ट सख्त, पुलिस को नए सिरे से जांच रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

चुनावी अनियमितताओं से जुड़ी वरिष्ठ अधिवक्ता महमूद प्राचा की शिकायत पर दिल्ली की अदालत ने पुलिस को नए सिरे से जांच कर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने पहले दाखिल कार्रवाई रिपोर्ट में कमियां पाईं और शिकायतकर्ता के साक्ष्यों की जांच करने को कहा। मामले की अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी।

चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों की रिपोर्ट को लेकर देश में सियासी माहौल गर्म है। वहीं, दूसरी ओर चुनावी अनियमितताओं से जुड़ी एक शिकायत पर दिल्ली की अदालत ने संसद मार्ग थाने के जांच अधिकारी को नए सिरे से रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह शिकायत वरिष्ठ अधिवक्ता महमूद प्राचा ने चुनाव आयोग के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई थी। मामले में अदालत ने पुलिस की ओर से पहले दाखिल की गई कार्रवाई रिपोर्ट में कमियां पाईं।

election commission

चुनावी अनियमितताओं की शिकायत पर दिल्ली कोर्ट सख्त।

महमूद प्राचा ने 2025 में दायर अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों की 2023 की हैंडबुक में निर्धारित प्रावधानों का उल्लंघन किया। शिकायत में दिल्ली समेत कई राज्यों में कथित तौर पर फर्जी मतदान की सुविधा देने और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से अवैध तरीके से हटाने जैसे आरोप लगाए गए थे।

End of Feed