नोट पर छपेगी तस्वीर, बदलेगी रुपये की तकदीर, केजरीवाल ने पीएम को लिखी चिट्ठी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 03:58 PM IST

करेंसी पर लक्ष्मी -गणेश की तस्वीर के संबंध में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया कमजोर होता जा रहा है। जिसकी वजह से अर्थव्यवस्था बुरा असर पड़ता है। रुपये का गिरना देश के लिए चिंता की बात है। लेकिन हमारे नेता गिरते रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाने की बजाय तरह-तरह के बयान देकर वोट उठाने की कोशिश जरूर करते रहते हैं। दूसरे देशों में जहां करेंसी को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए जाते हैं, वहीं हमारे नेताओं को लगता है नोट पर फोटो लगाने से हमारी करेंसी मजबूत हो जाएगी। देश में नोटबंदी के बाद एक बार फिर करेंसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। ताजा विवाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद सामने आया है।

केजरीवाल का पीएम को पत्र

End of Feed