Delhi pollution: दिल्ली में शनिवार से प्राइमरी स्कूल बंद- केजरीवाल का ऐलान; मान बोले- प्रदूषण पूरे उत्तर भारत की समस्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 06:28 PM IST

Delhi pollution: दिल्ली में हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। हाल ये है कि ग्रेप-4 एक्शन प्लान को दिल्ली में लागू कर दिया गया। वहीं सरकार ने अब प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है।

Delhi pollution: दिल्ली प्रदूषण को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि शनिवार से सभी प्राइमरी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया जाएगा। साथ ही ऑड ईवन पर भी सरकार विचार कर रही है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि प्रदूषण पूरे उत्तर भारत की समस्या है, इसे मिलकर दूर करना होगा।

delhi pollution kejriwal

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की प्रेस कांफ्रेंस

केजरीवाल ने क्या कहा

इस प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा- "हम प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं। हम कल से दिल्ली के सभी प्राथमिक स्कूलों को बंद कर रहे हैं... साथ ही कक्षा 5 से ऊपर की सभी कक्षाओं के लिए बाहरी गतिविधियों को भी बंद कर रहे हैं। हम इस बात पर भी विचार कर रहे हैं कि क्या वाहनों के लिए सम-विषम योजना लागू की जानी चाहिए?"

End of Feed