देश

दिल्ली प्रदूषण पर जल्द सुनवाई को तैयार हुआ सुप्रीम कोर्ट, CJI बोले- हस्तक्षेप की जरूरत है

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 06:30 PM IST

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) पिछले कुछ दिनों से 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है। आंकड़ों से पता चला है कि पराली जलाने के कारण दिल्ली में हवा और खराब होती जा रही है। हाल ये है कि सरकार को अब स्कूलों तक को बंद करना पड़ गया है।

Image

दिल्ली प्रदूषण का मामला अब सुप्रीम कोर्ट के पास

Photo : PTI

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इसमें केंद्र सरकार समेत दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी सरकार को पार्टी बनाया गया है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।

याचिका में मांग की गई है कि प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के दिए गए आदेश का पालन न करने को लेकर राज्यो के मुख्य सचिव को तलब किया जाए। साथ ही बढ़ रहे प्रदूषण के समाधान के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व मे हाईलेबल कमेटी बनाने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि स्कूलों और ऑफिस को वर्चुअल तरीके से चलाए जाएं। स्मॉग टॉवर बढ़ाने और दिल्ली मे प्रदूषण को खत्म करने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की गई है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई है कि इस मामले पर जल्द से जल्द सुनवाई हो। इस याचिका को सुप्रीम कोर्ट के वकील शशांक शेखर झा ने दाखिल किया है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर जल्द सुनवाई करने का फैसला किया है। सीजेआई ने कहा कि हमें लगता है, इसमें हस्तक्षेप की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 10 नवंबर को सुनवाई करेगी।

बता दें कि दिवाली के बाद से दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के कारण दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है। हाल ये है कि दिल्ली में ग्रेप-4 एक्शन प्लान लागू कर दिया गया है ताकि प्रदूषण पर काबू पाया जा सके। सरकार ऑड-ईवन पर भी विचार कर रही है। शनिवार से दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है।

गौरव श्रीवास्तव के इनपुट के साथ

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article