Delhi Blast: कौन है आतंकी डॉ उमर, जो फरीदाबाद रेड के बाद से फरार? पुलवामा से श्रीनगर फिर दिल्ली तक पहुंचा

फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल का एक संदिग्ध आतंकवादी मोहम्मद उमर, फरीदाबाद के अल फलाह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रूप में कार्यरत था। उमर अनंतनाग स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC ) के पूर्व सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अदील अहमद राठेर का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है, जिसे पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था।

Who is Terrorist Dr Mohammad Umar: दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। वहीं, पहली तस्वीर सामने आईजिसमें संदिग्ध व्यक्ति उस हुंडई i20 कार को चलाते हुए दिखाई दे रहा है जिसमें विस्फोट हुआ था। सूत्रों के अनुसार, फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल का एक संदिग्ध आतंकवादी मोहम्मद उमर फरीदाबाद के अल फलाह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रूप में कार्यरत था। यह बीते दिन जम्मू-कश्मीर पुलिस की फरीदाबाद में हुई रेड के बाद से फरार है। उम्मीद है कि विस्फोटक से भरी कार को ये ही चला रहा था और इसने खुद को भी साथ ही उड़ा लिया। अब जहां जांच एजेंसियां ये तलाश रही हैं कि वह उमर ही था या कोई और..इसके लेकर DNA टेस्ट किया जाएगा। जहां फिर पहचान साफ हो पाएगी।

umar

दिल्ली ब्लास्ट: विस्फोटक से भरी कार में आतंकी डॉ उमर था या कोई और? जानें कौन है ये

फरीदाबाद तक कैसे और क्यों पहुंची टीम?

उमर अनंतनाग स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) के पूर्व सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अदील अहमद राठेर का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है, जिसे पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। राठेर से मिली जानकारी के आधार पर अधिकारियों ने सोमवार को फरीदाबाद में छापेमारी की थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उमर की मां शहीमा बानो और भाइयों आशिक और जहरूर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

End of Feed