दिल्ली धमाका: महाराष्ट्र में हाई अलर्ट; मुंबई और प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा, वाहनों की जांच तेज

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, महाराष्ट्र में जिला स्तर पर सभी यूनिट कमांडरों और शहरों के आयुक्तों को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है और राज्य व मुंबई में महत्वपूर्ण स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नई दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुए विस्फोट के बाद महाराष्ट्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और मुंबई व प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई के लिए एहतियाती अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार शाम लाल किला चौराहे के पास एक धीमी गति से चल रहे वाहन में हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए, जबकि कई वाहन जलकर खाक हो गए।

Mumbai police

मुंबई सहित महाराष्ट्र में हाई अलर्ट (PTI)

अहम स्थानों और प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, महाराष्ट्र में जिला स्तर पर सभी यूनिट कमांडरों और शहरों के आयुक्तों को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है और राज्य व मुंबई में महत्वपूर्ण स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, दादर, ठाणे और कल्याण सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर गश्त बढ़ा दी है।

End of Feed