Delhi Blast: दिल्ली के लाल किला के पास हुए ब्लास्ट मामले के चार मुख्य आरोपी डॉक्टरों की एनआईए कस्टडी और 10 दिन के लिए बढ़ा दी गई। दरअसल, एनआईए ने शनिवार को चारों आरोपियों डॉ. मुजम्मिल शकील गनई, डॉ. अदील अहमद राथर, डॉ. शाहीन सईद और इरफान अहमद वागे को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया और कोर्ट से जांच के लिए और समय मांगा था।
दिल्ली ब्लास्ट मामले के चारों आरोपियों की बढ़ी कस्टडी (फाइल फोटो साभार: PTI)
आरोपियों से पूछताछ कर रही NIA
कोर्ट के आदेश के बाद, चारों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए पटियाला हाउस कोर्ट से एनआईए हेडक्वार्टर ले जाया गया। सनद रहे कि 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास एक कार धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। इस धमाके के तत्काल बाद एक उच्चस्तरीय जांच शुरू हुई, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक 'व्हाइट कॉलर' टेरर नेटवर्क के होने का पता चला।
अबतक कितने लोगों की हुई गिरफ्तारी?
दिल्ली में हुए धमाके से पहले, कई राज्यों से कई गिरफ्तारियां हुई थीं और जांच टीम ने एक इंटरस्टेट टेरर मॉड्यूल के सबूतों को एकजुट करना शुरू किया था। एनआईए ने अबतक लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें डॉ. उमर मुहम्मद की चलाई जा रही हुंडई i20 शामिल थी।
दिल्ली में कब हुआ था धमाका?
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका शाम 6.52 बजे एक हुंडई i20 कार में हुआ, जिसकी वजह से आसपास मौजूद लोग क्षतिग्रस्त हो गए। गाड़ियों के शीशें टूट गए। इस धमाके के चलते 13 लोगों की मौत भी हुई और कई अन्य घायल हुए थे।
