दिल्ली के BJP नेताओं के साथ PM मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री आवास पर उनकी यह बैठक करीब साढ़े तीन घंटे तक चली। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में दिल्ली के 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विधायकों से चर्चा की। साथ ही उन्होंने सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा संपर्क अभियान बढ़ाने के लिए कहा।

BJP Leaders meet PM Modi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली के सांसद एवं विधायकों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग जाकर उनसे मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास पर उनकी यह बैठक करीब साढ़े तीन घंटे तक चली। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में दिल्ली के 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विधायकों से चर्चा की। साथ ही उन्होंने सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा संपर्क अभियान बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने 'क्लीन दिल्ली ग्रीन दिल्ली' मिशन पर काम करने का मंत्र दिया। राजधानी का विकास किस तरह से किया जाए, इस पर भी पीएम ने विधायकों एवं सांसदों को टिप्स दिए।

PM Modi

दिल्ली के नेताओं के साथ पीएम मोदी की बैठक।

End of Feed