दिल्ली BJP में मची हलचल, वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक, जानें क्या है मुद्दा

One Nation, One Election: भाजपा ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की अवधारणा पर चर्चा के लिए रविवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित अपने मुख्यालय में विधायक दल की बैठक की। बैठक के बाद वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से कहा कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश की जरूरत है सचदेवा ने बताया कि बार-बार चुनाव होने से देश का विकास बाधित होता है।

One Nation, One Election: भाजपा ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की अवधारणा पर चर्चा के लिए रविवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित अपने मुख्यालय में विधायक दल की बैठक की। बैठक का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने किया। इसमें दिल्ली भाजपा के विधायक योगेंद्र चंदोलिया और कमलजीत सहरावत, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, दिल्ली सरकार के मंत्री डॉ. पंकज सिंह और रवींद्र इंद्रराज, एक राष्ट्र , एक चुनाव के दिल्ली संयोजक गजेंद्र यादव, सह-संयोजक अशोक गोयल देवड़ा, योगेंद्र लकड़ा और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

BJP

वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक

बार-बार चुनाव होने से देश का विकास बाधित होता है- वीरेंद्र सचदेवा

बैठक के बाद वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से कहा कि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश की जरूरत है सचदेवा ने बताया कि बार-बार चुनाव होने से देश का विकास बाधित होता है। उन्होंने कहा कि अगर आप पिछले 30 सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो पाएंगे कि हर साल किसी न किसी राज्य में चुनाव होते हैं और हर पांच साल में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ राज्य चुनाव भी होते हैं। इससे चुनावी प्रक्रिया में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं।

End of Feed