क्या सीएम केजरीवाल देंगे इस्तीफा? विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुए दिल्ली BJP अध्यक्ष, अस्पताल में भर्ती

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2024, 06:54 AM IST

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली भाजपा प्रमुख घायल वीरेंद्र सचदेवा घायल हो गए। पार्टी नेताओं ने बताया कि सचदेवा को कंधे पर चोट लगने और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया।

AAP vs BJP: आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय के पास मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा की गई पानी की बौछार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा घायल हो गए। दिल्ली आबकारी नीति मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भाजपा उनके इस्तीफे की मांग कर रही है।

Delhi BJP Chief Virendra Sachdeva Injured During Protest

दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा हुए घायल।

कंधे पर चोट लगने और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत

पार्टी नेताओं ने बताया कि सचदेवा को कंधे पर चोट लगने और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं 'आप' ने सचदेवा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 'आप' ने एक बयान में कहा, 'अगर भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष के साथ किसी प्रकार की कोई क्रूरता हुई है तो यह बेहद निंदनीय है लेकिन इससे यह भी पता चलता है कि न केवल दिल्ली के नागरिकों का बल्कि पुलिस का भी भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर से पूरा भरोसा उठ गया है।'

End of Feed