गार्ड ऑफ ऑनर के बाद भावुक पल, सेना प्रमुख धीरज सेठ ने पिता और भाई को किया सैल्यूट, Video

जनरल धीरज सेठ ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह ली है जो सशस्त्र बलों में 40 साल से अधिक के शानदार करियर के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। जनरल सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं। उन्हें दिसंबर 1986 में ’आर्मर्ड कोर’ में शामिल किया गया था।

Army Chief Gen Dhiraj Seth: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को बुधवार को चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ के रूप में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह सम्मान प्राप्त करने के बाद सेना प्रमुख ने वहां मौजूद अपने पिता लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) केएम सेठ को सैल्यूट किया। यह एक भावुक पल था। इस मौके पर आगे बढ़कर सेना प्रमुख के भाई रियर एडमिरल रवनीश सेठ ने उन्हें बधाई दी। फिर दोनों भाइयों ने एक दूसरे को सैल्यूट कर एक दूसरे से हाथ मिलाया। इस समारोह में सेना प्रमुख का परिवार भी उपस्थित था।

CAS

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ।

जनरल सेठ के नाम है विशेष उपलब्धि

इससे पहले जनरल सेठ ने मंगलवार को नए सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उनके नाम पश्चिमी मोर्चे पर सेना की दो अभियानगत सैन्य कमान के नेतृत्व की विशिष्ट उपलब्धि दर्ज है। जनरल सेठ ने 13 लाख सैनिकों वाली सेना की कमान ऐसे समय में संभाली है जब वह सीमाओं पर चुनौतियों का सामना करते हुए खुद को आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

End of Feed