सेना पर खर्च होंगे Rs 7.8 लाख करोड़, रक्षा बजट 2026 में फाइटर जेट-सबमरीन, UAV खरीद पर सरकार का जोर

2025-26 में रक्षा बजट से तुलना करें तो एमओडी (सिविल) के रक्षा बजट .45 प्रतिशत की कटौती हुई है। 2025-26 में एमओडी (सिविल) का बजट 28,682.97 करोड़ रुपए था जबकि इस बार यह बजट 28,554.61 करोड़ रुपए है। बता दें कि 2025–2026 के लिए रक्षा बजट ₹ 6.81 लाख करोड़ रुपए था।

Defence Budget 2026 : बजट 2026 में रक्षा क्षेत्र के लिए इस बार 7.8 लाख करोड़ रुपए का बजट आवंटित हुआ है। जबकि सशस्त्र सेनाओं के आधुनिकीकरण पर 2.18 लाख रुपए खर्च होंगे। राफेल लड़ाकू विमान, पनडुब्बी एवं मानवरहित हथियार खरीद सहित रक्षा मंत्रालय कई बड़े प्रोजेक्टस लेकर आने वाला है, बजट में इसका ध्यान रखा गया है। 2025-26 में रक्षा बजट से तुलना करें तो एमओडी (सिविल) के रक्षा बजट .45 प्रतिशत की कटौती हुई है। 2025-26 में एमओडी (सिविल) का बजट 28,682.97 करोड़ रुपए था जबकि इस बार यह बजट 28,554.61 करोड़ रुपए है। बता दें कि 2025–2026 के लिए रक्षा बजट ₹ 6.81 लाख करोड़ रुपए था।

defence budget

सरकार ने इस बार सेना पर खर्च बढ़ाया।

डिफेंस पेंशन में 6.53 प्रतिशत की वृद्धि

डिफेंस सर्विसेज (रेवन्यू) के बजट में 17.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साल 2025-26 में डिफेंस सर्विसेज (रेवन्यू) का आवंटन 3,11,732.32 था जिसे बढ़ाकर 3,65,478.98 किया गया है। इसी तरह कैपिटल आउटले (डिफेंस) में 21.84 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। साल 2025-26 में इसे 1,80,000 हजार करोड़ रुपए आवंटित हुए थे। इस बार इसे 2,19,306.47 करोड़ रुपए का बजट मिला है। डिफेंस पेंशन की मद में 6.53 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साल 2025-26 के लिए डिफेंस पेंशन का बजट 1,60,795.00 करोड़ रुपए था जो बढ़कर 1,71,338.22 हुआ है।

End of Feed