3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

कूटनीतिक लिहाज से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह दौरा बेहद खास रहने वाला है। श्रीलंका के लिए रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने X पर कहा, 'नई दिल्ली से आज अपनी तीन दिनों की श्रीलंका यात्रा पर रवाना हो रहा हूं।'

Rajnath Srilanka Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को अपने तीन दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हो गए। उनका यह दौरा 10 सितंबर तक है। इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व के साथ आपसी हित के अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वह कोलंबो में प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करने वाले हैं। कूटनीतिक लिहाज से रक्षा मंत्री का यह दौरा बेहद खास रहने वाला है। श्रीलंका के लिए रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने X पर कहा, 'नई दिल्ली से आज अपनी तीन दिनों की श्रीलंका यात्रा पर रवाना हो रहा हूं।'

Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

श्रीलंका नेतृत्व के साथ सार्थक बातचीत की उम्मीद-राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा, 'नई दिल्ली से आज अपनी तीन दिनों की यात्रा पर श्रीलंका रवाना हो रहा हूं। श्रीलंका के नेतृत्व के साथ सार्थक एवं उपयोगी बातचीत की उम्मीद करता हूं। इसके अलावा मैं श्रीलंका प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलूंगा। श्रीलंका हमारा दीर्घकालिक सहयोगी होने के साथ-साथ इस देश के साथ हमारे गहरे ऐतिहासिक एवं सभ्यतागत संबंध हैं। हमारी नेबरहुड फर्स्ट एवं महासागर पहल के तहत श्रीलंका हमारे सबसे अहम सहयोगी देशों में से एक है।'

End of Feed