अस्वीकार्य और चिंताजनक: पश्चिम एशिया में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों पर विदेश मंत्रालय का बयान आया सामने

West Asia Conflict: पश्चिम एशिया में गैस भंडारण केंद्रों पर ताजा हमलों से पैदा चिंताओं के बीच भारत ने गुरुवार को कहा कि ऐसे हमले 'अस्वीकार्य हैं और इन्हें रोका जाना चाहिए।'

West Asia Conflict: पश्चिम एशिया में गैस भंडारण केंद्रों पर ताजा हमलों से पैदा चिंताओं के बीच भारत ने गुरुवार को कहा कि ऐसे हमले 'अस्वीकार्य हैं और इन्हें रोका जाना चाहिए।' भारत ने इन हमलों को अंत्यंत परेशान करने वाला बताया और कहा कि ये पहले से ही अनिश्चितता से गुजर रहे वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र को और अधिक अस्थिर करेंगे।

MEA India

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फाइल फोटो)

MEA ने क्या कुछ कहा?

ईरान ने अपने साउथ पार्स गैस क्षेत्रों पर इजराइल के हमलों के जवाब में रास लाफान में कतर के एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) केंद्र सहित पश्चिम एशिया के कई ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ''भारत ने इससे पहले पूरे क्षेत्र में नागरिक बुनियादी ढांचे, जिसमें ऊर्जा बुनियादी ढांचा भी शामिल है, को निशाना बनाने से बचने का आह्वान किया था।''

End of Feed