अजरबैजान एयरलाइंस के विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी, 38 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

Azerbaijan Airlines Plane Crash: कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास अजरबैजान एयरलाइंस के एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। विमान में 62 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे, जिसे अक्तौ से करीब तीन किलोमीटर दूर आपातकालीन लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा।

World News: कजाकिस्तान में अकताऊ शहर के निकट अजरबैजान एयरलाइंस का एक विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे 38 लोगों की मौत हो गई। कजाकिस्तान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूस की समाचार एजेंसी ‘इंटरफैक्स’ के अनुसार, उपप्रधानमंत्री कनात बोजुम्बायेव ने अजरबैजान के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मृतकों की संख्या का खुलासा किया। अजरबैजान के महाभियोजक कार्यालय ने पहले कहा था कि विमान में सवार 67 लोगों में से 32 लोग बच गए हैं।

Azerbaijan Airlines Plane Crashed

अजरबैजान एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त।

अजरबैजान एयरलाइंस के विमान हादसे में 38 लोगों की मौत

अजरबैजान एयरलाइंस ने पहले कहा था कि उसके ‘द एंब्रेयर’ 190 विमान को आपात स्थिति में शहर से तीन किलोमीटर दूर उतरना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि विमान ने अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के शहर ग्रोंजी के लिए उड़ान भरी थी। रूस की संघीय हवाई परिवहन एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक सूचना से पता चलता है कि विमान से एक पक्षी के टकराने के बाद पायलट ने विमान को अकताऊ की ओर मोड़ने का फैसला किया और आपात स्थिति में उसे उतारना पड़ा। कजाकिस्तान के आपात स्थिति संबंधी मंत्रालय ने ‘टेलीग्राम’ पर जारी एक बयान में कहा कि विमान में सवार लोगों में चालक दल के पांच सदस्य शामिल थे। मंत्रालय ने ‘रिया नोवोस्ती’ को बताया कि दो बच्चों समेत कुल 29 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

End of Feed