ISIS के दो आतंकियों को NIA कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,टीचर के हाथ में 'कलावा' और 'तिलक' देखकर मारी थी गोली

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 14, 2023, 07:29 PM IST

Death Sentence to 2 ISIS Terrorists: लखनऊ की NIA कोर्ट ने ISIS से जुड़े दो आतंकियों को फांसी की सजा सुनाई है, 4 सितंबर 2023 को ATS/NIA की विशेष अदालत ने कानपुर में रिटायर्ड टीचर रमेश बाबू शुक्ला की हत्या के मामले में आतंकी आतिफ और फैसल को दोषी करार दिया था।

आतंकी आतिफ मुजफ्फर और फैसल को फांसी की सज़ा सुनाई गई है, एनआईए स्पेशल कोर्ट लखनऊ ने फांसी की सजा सुनाई है, दोनों पर पांच पांच लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गौर हो कि कानपुर में रिटायर्ड टीचर रमेश बाबू शुक्ला की हत्या मामले में ये सजा सुनाई गई है, इस हत्या की एफआईआर 24 अक्तूबर 2016 को कानपुर के चकेरी थाने में दर्ज हुई थी।

कोर्ट ने दोनों पर 15-15 लाख का जुर्माना भी लगाया है सरकारी वकीलक के मुताबिक तीन अलग-अलग धाराओं 302 में फांसी, 120बी में फांसी, 16 UAPA में फांसी और चौथे 18 UAPA में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

End of Feed