गले में तख्तियां लटकाकर लोकसभा में पहुंचे दानिश अली, बिधूड़ी को दंडित करने की मांग

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 4, 2023, 12:11 PM IST

Danish Ali : लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही शुरू करते ही छह पूर्व सदस्यों के निधन के बारे में सदन को सूचित किया। इसके बाद सदस्यों ने कुछ देर मौन रखकर दिवंगत पूर्व सांसदों को श्रद्धांजलि दी। अली यह कहते सुने गए कि ‘पिछले सत्र में सदन को शर्मसार किया गया है।’

Danish Ali : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद दानिश अली मानसून सत्र में भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी की ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए सोमवार को गले में तख्तियां लटकाकर लोकसभा में पहुंचे जिस पर हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। शीतकालीन सत्र के पहले दिन आसन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आने से पहले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत से उत्साहित पार्टी के सदस्यों ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

Danish Ali

संसद परिसर में बसपा सांसद दानिश अली।

दिवंगत पूर्व सांसदों को श्रद्धांजलि दी गई

लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही शुरू करते ही छह पूर्व सदस्यों के निधन के बारे में सदन को सूचित किया। इसके बाद सदस्यों ने कुछ देर मौन रखकर दिवंगत पूर्व सांसदों को श्रद्धांजलि दी। बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया, उसी समय दानिश अली अपने स्थान पर खड़े हो गए और बिधूड़ी की टिप्पणी से जुड़ा विषय उठाने का प्रयास करने लगे। बिधूड़ी ने दानिश अली के खिलाफ मानसून सत्र के आखिरी दिन 21 सितंबर को यह टिप्पणी की थी। अली यह कहते सुने गए कि ‘पिछले सत्र में सदन को शर्मसार किया गया है।’

End of Feed