'गादेन फोडरंग ट्रस्ट देगा मेरे उत्तराधिकारी को मान्यता', दलाई लामा ने किया चीन का मंसूबा ध्वस्त; 6 जुलाई को होगी अहम चर्चा

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने कहा कि उनकी मृत्यु के बाद भी दलाई लामा की संस्था जारी रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पुनर्जन्म को मान्यता देने का अधिकार केवल गदेन फोडरंग ट्रस्ट को होगा।

Dalai Lama: तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने बुधवार को ऐलान किया कि उनकी मृत्यु के बाद भी दलाई लामा की संस्था चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि गदेन फोडरंग ट्रस्ट को ही उनके पुनर्जन्म को मान्यता देने का एकमात्र अधिकार होगा। गदेन फोडरंग ट्रस्ट की स्थापना तिब्बती संस्कृति को संरक्षित करने और तिब्बती लोगों के साथ-साथ अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए की गई थी, चाहे उनकी राष्ट्रीयता, धर्म या पृष्ठभूमि कुछ भी हो। दलाई लामा के इस ऐलान से चीन का मंसूबा कामयाब होता नहीं दिख रहा है। चीन की पूरी कोशिश है कि नए दलाई लामा का चयन उसकी सहमति से ही हो।

Tibetan spiritual leader, Dalai Lama

धर्मशाला में दलाई लामा ने किया बड़ा ऐलान

धर्मशाला में तीन दिवसीय बौद्ध धार्मिक सम्मेलन

धर्मशाला के पास मैकलियोडगंज में तीन दिवसीय बौद्ध धार्मिक सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान दलाई लामा ने यह महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा, 24 सितंबर 2011 को तिब्बती आध्यात्मिक परंपराओं के प्रमुखों की बैठक में मैंने तिब्बत के अंदर और बाहर रहने वाले तिब्बतियों, तिब्बती बौद्ध धर्म के अनुयायियों और तिब्बत से जुड़े लोगों के सामने यह स्पष्ट किया था कि दलाई लामा की संस्था को जारी रखने का फैसला लिया गया है।

End of Feed