बांग्लादेश में चक्रवात सितरंग का कहर , बंगाल समेत पूर्वोत्तर भारत के चार राज्यों को अलर्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 08:36 AM IST

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 6 घंटे में चक्रवात सितरंग के कमजोर पड़ने की संभावना है, हालांकि पूर्वोत्तर भारत के चार राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

चक्रवात सितरंग तबाही मचा रहा है। बांग्लादेश में अब तक सात लोगों की मौत हुई है। चक्रवात सितरंग के तेवर को देखते हुए पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर के चार राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 6 घंटों में इसके कमजोर पड़ने की संभावना जताई है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवात सितरंग कमजोर होकर एक डीप डिप्रेशन में बदल गया है और ढाका से लगभग 90 किमी उत्तर-पूर्व में, अगरतला से 60 किमी उत्तर-उत्तर-पश्चिम में बांग्लादेश के ऊपर 2.30 बजे IST पर केंद्रित है।

6 घंटे बाद कमजोर पड़ जाएगा सितरंग

End of Feed