Mizoram Landslide: चक्रवात रेमल की वजह से मिजोरम में जगह-जगह भूस्खलन, खदान ढहने से कम से कम 15 की मौत

Mizoram Landslide : चक्रवात रेमल से मिजोरम में भारी बारिश हुई है। मंगलवार को आइजोल के अलग-अलग इलाकों में हुए भूस्खलन में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। चक्रवात की वजह से राज्य में तेज हवाएं चल रही हैं।

Mizoram Landslide : चक्रवात रेमल से मिजोरम में भारी बारिश हुई है। मंगलवार को आइजोल के अलग-अलग इलाकों में हुए भूस्खलन में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। चक्रवात की वजह से राज्य में तेज हवाएं चल रही हैं। मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा है कि राज्य में सुबह 11.15 तक 15 लोगों की जान गई है। उन्होंने बताया कि जिले के मेल्थुम और ह्लीमेन के बीच एक खदान से 11 शव निकाले गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मलबे में और शव दबे हो सकते हैं।

राज्य सरकार ने मंजूर किए 15 करोड़ रुपए

सीएम ने कहा कि आपदा से हुए नुकसान की भरपाई एवं राहत कार्य चलाने के लिए सरकार ने 15 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों को मदद देने का भी भरोसा दिया है। चक्रवाती तूफान कमजोर हो रहा है लेकिन हवा अभी भी तेज है जिसकी वजह से संचार व्यवस्था सुचारु रूप से काम नहीं कर पा रही है। इसकी वजह से राहत कार्य चलाने में दिक्कत हो रही है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

End of Feed