सावधान...प्रचंड गर्मी के बीच तबाही मचाने आ रहा तूफान रेमल, IMD ने चेताया, जानिए हर अपडेट

आईएमडी ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों में बाढ़ आने और कमजोर ढांचों, बिजली और संचार लाइन, कच्ची सड़कों, फसलों और बागों को भारी नुकसान की चेतावनी दी है।

Cyclone Remal: प्रचंड गर्मी के बीच बंगाल की खाड़ी से नया तूफान उठ रहा है। इसके गंभीर तबाही मचाने की आशंका जताई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात रविवार आधी रात को पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच टकराएगा। यह बंगाल की खाड़ी में इस मॉनसून पूर्व मौसम का पहला चक्रवात है और हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण की प्रणाली के अनुसार इसका नाम रेमल रखा जाएगा।

Cyclone Remal

तबाही मचाएगा रेमल (file photo)

शनिवार सुबह तक चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा

यह चक्रवात शनिवार सुबह तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और शनिवार रात तक और भी तीव्र होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। आईएमडी ने कहा, इसके एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में रविवार आधी रात के करीब सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की काफी संभावना है। रविवार को चक्रवात के प्रभाव में हवा की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

End of Feed