Cyclone Montha Weather Today: खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में तब्दील, जानिए तूफान मोंथा कहां तक पहुंचा

Cyclone Montha Weather Today: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम और फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की दिशा में बढ़ते हुए 28 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो सकता है और शाम तक आंध्र प्रदेश तट को पार कर सकता है। इस दौरान हवाओं की गति अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है ...

Cyclone Montha Weather Today: चक्रवाती तूफान मोंथा लगातार आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना गहरा दबाव क्षेत्र चक्रवाती तूफान 'मोंथा' में तब्दील हो गया है। रविवार रात 11.30 बजे यह तूफान दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर, चेन्नई से लगभग 640 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व, काकीनाडा से 710 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम से 740 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और गोपालपुर (ओडिशा) से 860 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित था। 2.30 बजे तूफान पिछले 3 घंटों के दौरान 16 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ गया और उसी क्षेत्र पर केंद्रित रहा, जो चेन्नई से लगभग 600 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, काकीनाडा से 680 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, विशाखापत्तनम से 710 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, पोर्ट ब्लेयर से 790 किमी पश्चिम और ओडिशा के गोपालपुर से 850 किमी दक्षिण में है। जानिए तूफान मोंथा का हर अपडेट।

Montha LIVE Updates

तूफान मोंथा के लिए अलर्ट जारी (PTI)

आंध्र प्रदेश के 26 में से 23 जिलों के लिए अलर्ट

चक्रवाती तूफान 'मोंथा' के मद्देनजर भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार (27 अक्टूबर) को आंध्र प्रदेश के 26 में से 23 जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, वे हैं: एसपीएसआर नेल्लोर, प्रकाशम, बापटला, कृष्णा, पश्चिम गोदावरी, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर कोनासीमा और काकीनाडा। अनंतपुर, कुरनूल और श्री सत्य साईं को छोड़कर, बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार (27 अक्टूबर) को 'भारी से बहुत भारी बारिश' होने की संभावना है। जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहां अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

End of Feed