Cyclone Montha Tracker: अगले 24 घंटे में तेज तूफान में बदल जाएगा मोंथा, ओडिशा-आंध्र में रेड अलर्ट

चक्रवाती तूफान 'मोंथा' के मद्देनजर भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार (27 अक्टूबर) को आंध्र प्रदेश के 26 में से 23 जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, ओडिशा में भी तूफान के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी करते हुए तैयारियां की गई हैं।

Cyclone Montha Tracker: बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान मोंथा के जोर पकड़ने के साथ, ओडिशा और आंध्र प्रदेश दोनों ही राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। दोनों राज्यों के अधिकतर जिले भारी बारिश, तेज हवाओं और संभावित तटीय नुकसान की आशंका के चलते हाई अलर्ट पर हैं। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में लगातार बढ़ रहा यह चक्रवाती सिस्टम अगले 24 घंटों में एक भीषण चक्रवाती तूफ़ान में तब्दील हो सकता है और 28 अक्टूबर की शाम या रात को काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच जमीन पर दस्तक दे सकता है।

Montha Tracker

चक्रवाती तूफान Montha अपडेट (PTI)

आंध्र प्रदेश के 26 में से 23 जिलों के लिए अलर्ट

चक्रवाती तूफान 'मोंथा' के मद्देनजर भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार (27 अक्टूबर) को आंध्र प्रदेश के 26 में से 23 जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, वे हैं: एसपीएसआर नेल्लोर, प्रकाशम, बापटला, कृष्णा, पश्चिम गोदावरी, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर कोनासीमा और काकीनाडा। अनंतपुर, कुरनूल और श्री सत्य साईं को छोड़कर, बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार (27 अक्टूबर) को 'भारी से बहुत भारी बारिश' होने की संभावना है। जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहां अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

End of Feed