Cyclone Michaung Tracker: 'मिचौंग' से मची खलबली! चेन्नई के पास पहुंचा तो आई WFH की एडवाइजरी

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 4, 2023, 12:13 PM IST

Cyclone Michaung Tracker: चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ के पांच दिसंबर, 2023 को आंध्र प्रदेश के समुद्र तट से टकराने की आशंका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार (तीन दिसंबर, 2023) को इसे लेकर कहा था कि वह चक्रवात 'मिचौंग' को लेकर देश के पूर्वी तटीय राज्यों की सरकारों के साथ निरंतर संपर्क में हैं।

Cyclone Michaung Tracker: चक्रवाती तूफान मिचौंग तमिलनाडु के चेन्नई शहर के पास पहुंच चुका है। फिलहाल यह शहर के पू्र्वी-उत्तर पूर्व हिस्से से लगभग 100 किमी दूर है। तूफान के प्रभाव के चलते चेन्नई और उसके आस-पास के जिलों में सोमवार को भी भारी बारिश हुई। लगातार भारी बारिश की वजह से शहर के निचले और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। हालांकि, नगर निगम के कर्मचारी शहर में जगह-जगह भरे पानी को निकालने की कोशिश में जुटे रहे। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई और इंटरनेट सेवा बाधित हुई।

Cyclone Michaung Tracker: 'मिचौंग' से मची खलबली! चेन्नई के पास पहुंचा तो आई WFH की एडवाइजरी

सूत्रों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण चेन्नई हवाई अड्डे का संचालन सुबह नौ बजकर 40 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट तक निलंबति कर दिया गया है, जबकि हवाई अड्डे पर आने और जाने वाली लगभग 70 उड़ाने रद्द कर दी गईं। रनवे और टरमैक भी बंद हैं। चेन्नई के रीजनल मेट्रोलॉजी डायरेक्टर ने बालचंद्रन की ओर से बताया गया कि सोमवार (चार दिसंबर, 2023) दोपहर तक यह भीषण रूप लेते हुए गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।

End of Feed