Cyclone Michaung: आ रहा है भयंकर तूफान, 100 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी तेज हवाएं, 3 दिन भारी बारिश का अनुमान

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 2, 2023, 09:42 AM IST

Cyclone Michaung Storm: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी पर बन रहे दबाव के चलते चक्रवाती तूफान आने की भविष्यवाणी की है। पूर्वी तटीय इलाके में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा के साथ तेज बारिश हो सकती है।

Cyclone Michaung Storm: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को जानकारी दी कि बंगाल की दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी पर बना दबाव अगले 12 घंटों के दौरान एक गहरे दबाव में बदल सकता है और इसके बाद 3 दिसंबर तक एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। आईएमडी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर दबाव 9 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और 1 दिसंबर, 2023 को करीब 11.30 बजे उसी क्षेत्र पर केंद्रित हो गया।अगले 12 घंटों के दौरान इसके गहरे दबाव में बदलने और 3 दिसंबर तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 4 दिसंबर तक दक्षिण आंध्र प्रदेश और आसपास के उत्तरी तमिलनाडु तटों के पास पहुंच जाएगा। फिर यह उत्तर की ओर करीब समानांतर और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के करीब बढ़ेगा और 5 दिसंबर को पूर्वाह्न में एक चक्रवाती तूफान के रूप में नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। जिसकी अधिकतम तीव्रता बनी रहेगी। हवा की गति 80-90 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Cyclone Michaung Storm

आईएमडी ने की भविष्यवाणी आ रहा है भयंकर तूफान

आईएमडी ने कहा कि तटीय आंध्र प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी। 3 और 4 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होगी। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है और 5 दिसंबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

End of Feed