चक्रवाती तूफान दितवाह को लेकर तमिलनाडु में अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश, एनडीआरएफ की टीमें तैनात, रेलवे भी तैयार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, क्योंकि चक्रवात दितवाह (Ditwah) तटीय क्षेत्रों के करीब आ रहा है। IMD ने भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है, और कुछ विशेष स्थानों पर अति भारी बारिश की संभावना जताई है। जानिए अपडेट...

Cyclone Ditwah Alert: समुद्री तूफान दितवाह लगातार आगे बढ़ रहा है और इसका असर दक्षिण भारत में दिखना शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि उत्तर की ओर बढ़ते हुए साइक्लोनिक तूफान आज यानी 30 नवंबर की सुबह और शाम तक तमिलनाडु-पुडुचेरी कोस्टलाइन से कम से कम 50 km और 25 km की दूरी पर बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर केंद्रित होगा। इसे लेकर राज्य सरकार और एनडीआरएफ, एसडीआरफ ने पूरी तैयारियां की हैं। तमिलनाडु में चक्रवात दितवाह के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए, एफडब्ल्यूआर और सीएसएसआर संसाधनों से लैस 6 बटालियन एनडीआरएफ की 5 टीमों को तमिलनाडु में तैनाती के लिए गुजरात के वडोदरा से चेन्नई हवाई मार्ग से लाया गया है।

Cyclone Ditwah

दिखने लगा दितवाह का असर (PTI)

रेलवे पूरी तरह तैयार

तमिलनाडु में चक्रवात दितवाह के आने के मद्देनजर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को रेल सेवाओं और यात्री सुरक्षा में न्यूनतम व्यवधान सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों की समीक्षा की। चक्रवात से प्रभावित होने वाले तटीय क्षेत्र मुख्यतः दक्षिणी रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, यात्रा रद्द होने या मार्ग बदलने के कारण अनिश्चितताओं का सामना कर रहे यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन और यात्री सहायता डेस्क का एक समर्पित नेटवर्क स्थापित किया जाना चाहिए।

End of Feed