Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय से गुजरात में तबाही, 200 पड़े उखड़े, 940 गांवों में बिजली गुल, राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 16, 2023, 07:13 AM IST

Cyclone Biparjoy Update: चक्रवात ने गुजरात के तटीय इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया है। तट से टकराने के बाद तेज हवाओं और बारिश की चपेट में आने से बिजली के खंभे उखड़ गए और बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा। इशके चलते मालिया तहसील के 45 गांव अंधेरे में डूब गए।

Cyclone Biparjoy Update: अरब सागर से उठा चक्रवात बिपरजॉय गुरुवार शाम को गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ तट से टकराया। तट से टकराने के बाद इससे भारी तबाही हुई है। चक्रवात की चपेट में आने से 22 लोगों के घायल होने और 940 गांवों के अंधेरे में डूबने की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अब कमजोर पर पड़ गया है। इसने राजस्थान के ऊपर दबाव का क्षेत्र बनाया है। राजस्थान के दो जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। बाडमेर सहित दो जिलों में रेड अलर्ट है। चक्रवात से करीब 200 पेड़ों के उखड़ने की खबर है। गुजरात के कई जिलों में आज भी बारिश होने की उम्मीद है।

cyclone in gujarat

चक्रवात बिपरजॉय से गुजरात में भारी तबाही।

बिजली के खंभे उखड़े

चक्रवात ने गुजरात के तटीय इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया है। तट से टकराने के बाद तेज हवाओं और बारिश की चपेट में आने से बिजली के खंभे उखड़ गए और बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा। इशके चलते मालिया तहसील के 45 गांव अंधेरे में डूब गए। मोरबी पीजीवीसीएल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जेसी गोस्वामी ने कहा कि वे बाकी बचे नौ गांवों में बिजली व्यवस्था को बहाल कर रहे हैं।

End of Feed