Cyclone Biparjoy news: बिपरजॉय को लेकर सेना का मेगा प्लान, गरुड़ कमांडो से लेकर C-130J तैयार

  • Written by: शिवानी शर्मा
  • Updated Jun 15, 2023, 09:10 AM IST

Cyclone Biparjoy news: भारतीय वायु सेना ने वड़ोदरा में एक AN-32 विमान, अहमदाबाद में चेतक हेलीकॉप्टर (आवश्यकता के अनुसार), दिल्ली में एक C-130J परिवहन विमान तैयार रखा है। इसके अलावा जामनगर, भुज और नलिया में गरुड़ कमांडो को भी तैयार रखा गया है।

Cyclone Biparjoy news : भारतीय सेना ने पूरे गुजरात में भुज, जामनगर, गांधीधाम धरंगधरा के साथ-साथ नलिया, द्वारका और मांडवी के अग्रिम स्थानों पर 27 से अधिक राहत कॉलम तैनात किए हैं। भुज, गांधीधाम, जामनगर और ध्रांगधारा में भी इंजीनियर और मेडिकल टीम तैयार है। सेना के अधिकारियों ने नागरिक प्रशासन के साथ-साथ एनडीआरएफ के साथ संयुक्त रूप से राहत कार्यों की योजना बनाई है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने भी गुजरात के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया और संकट के इस समय में पूर्ण समर्थन का वचन दिया।

Army

चक्रवात बिपरजॉय से निपटने के लिए सेना ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। तस्वीर- PRO Defence, Gujarat

गरुड़ कमांडो तैयार

भारतीय वायु सेना ने वड़ोदरा में एक AN-32 विमान, अहमदाबाद में चेतक हेलीकॉप्टर (आवश्यकता के अनुसार), दिल्ली में एक C-130J परिवहन विमान तैयार रखा है। इसके अलावा जामनगर, भुज और नलिया में गरुड़ कमांडो को भी तैयार रखा गया है।

End of Feed