आज चक्रवाती तूफान 'अकवान' में बदल सकता है बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन, जानें यह नाम कहां से आया और इसका मतलब

Cyclone Akvan Update: बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन आज शाम तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके 19 नवंबर तक इसके बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसका नाम अकवान हो सकता है। चलिए जानते हैं कहां से आया ये नाम और इसका मतलब क्या होता है।

Cyclone Akvan Update: बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक चक्रवाती तूफानों के आने का सिलसिला जारी है। पहले 27 अक्टूबर 2026 को अर्णब तूफान के चलते बांग्लादेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी नुकसान हुआ। फिर 3 नवंबर 2026 को आए मुरासु चक्रवात ने आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दी। अब बंगाल की खाड़ी में एक और संभावित तूफान उठ खड़ा हुआ है। खाड़ी में अभी गहरा दबाव (Deep Depression) बना हुआ है, जिसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ गई है। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यानी सोमवार 16 नवंबर की शाम तक यह सिस्टम चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके बाद मंगलवार 17 नवंबर की शाम तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान (Severe Cyclonic Storm) में बदलने की संभावना है।

Akvan cyclone.

बंगाल की खाड़ी से उठा एक और 'चक्रवात!'

मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 नवंबर की रात तक यह अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान (Very Severe Cyclonic Storm) बनकर आंध्र प्रदेश के तट के करीब पहुंच सकता है। इस संभावित तूफान को 'अकवान' (Akvan) नाम दिया जाएगा। फिलहाल यह सिस्टम दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार यह 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आंध्र प्रदेश के तट की तरफ आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है। इस संभावित चक्रवात के चलते समुद्र में हलचल बढ़ने की आशंका है।

End of Feed