'मौजूदा GST सुधार अपर्याप्त...', कांग्रेस ने PM मोदी पर लगाया पूरा श्रेय लेने का आरोप, कहा- GST 2.0 की मांग हमारी थी

GST Reforms: ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस ने रविवार को पीएम मोदी पर जीएसटी 2.0 का पूरा श्रेय लेने का आरोप लगाया। कांग्रेस का कहना है कि साल जुलाई 2017 से पार्टी जीएसटी 2.0 की मांग कर रही थी, लेकिन पीएम मोदी ने संशोधनों का पूरा श्रेय खुद को देने की कोशिश की।

GST Reforms: ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस ने रविवार को पीएम मोदी पर जीएसटी 2.0 का पूरा श्रेय लेने का आरोप लगाया। कांग्रेस का कहना है कि साल जुलाई 2017 से पार्टी जीएसटी 2.0 की मांग कर रही थी, लेकिन पीएम मोदी ने संशोधनों का पूरा श्रेय खुद को देने की कोशिश की। दरअसल, पीएम मोदी ने अगली पीढ़ी के जीएसटी रिफॉर्म को लेकर देश को संबोधित किया।

Jairam Ramesh

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (फाइल फोटो)

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने वर्तमान जीएसटी सुधार अपर्याप्त बताया। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आज प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए जीएसटी काउंसिल, जो एक संवैधानिक निकाय है, द्वारा किए गए संशोधनों का पूरा श्रेय खुद को देने की कोशिश की।''

End of Feed